होम BJP ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, प्रभारी नियुक्त

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2021 10:27 PM

BJP ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, प्रभारी नियुक्त

BJP ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, प्रभारी नियुक्त

BJP ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, प्रभारी नियुक्त

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गांव की सरकार के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा पंचायत चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है और रविवार को सात प्रभारियों को नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह रविवार को लखनऊ में थे।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्रभारियों के नाम पर मुहर लगाई। यह प्रभारी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले पार्टी की तैयारी को धार देंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सम्पन्न बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ प्रभारियों ने पंचायत चुनाव व आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए योजना तैयार की है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव के लिए छह प्रभारियों को नियुक्त किया गया है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को पश्चिम क्षेत्र, अमरपाल मौर्य को अवध क्षेत्र, अश्विनी त्यागी को बृज क्षेत्र, अनूप गुप्ता को गोरखपुर क्षेत्र, सुब्रत पाठक को काशी क्षेत्र, प्रियंका रावत को कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र तथा मुख्यालय के गोविन्द नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)