होम गाजियाबाद हादसा: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत
गाजियाबाद हादसा: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट पर छत ढह जाने से कई लोगों की मौत होने की घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यंत दुखद है।मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है।' ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक घटना में मरने वाले लोगों की संख्या 22 तक पहुंच चुकी है, जबकि कम से कम 20 अन्य घायल हो गये हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।