होम कर्नाटक : अब खतरे से बाहर हैं केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा
कर्नाटक : अब खतरे से बाहर हैं केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा
बेंगलुरु। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को रविवार को चित्रदुर्गा के बसवेश्वरा अस्पताल से बेंगलुरु के हेब्बाल स्थित एस्टर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर हैं। उनको 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है।
डाक्टर बृन्दा ने यहां पत्रकारों को बताया कि सदानंद गौड़ा के रक्त सम्बन्धी जांच और ईसीजी सभी सामान्य हैं। ब्लड शुगर में गिरावट के चलते वह अस्वस्थ हुए लेकिन अब उनकी स्थिति सामान्य हैं।
उल्लेखनीय है कि सदानंद गौड़ा शिवमोग्गा में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद रविवार दोपहर को बेंगलुरु जा रहे थे कि भोजन करने के लिए रास्ते चित्रदुर्गा के एक होटल में पहुंचे थे तभी वे शुगर में गिरावट आने के चलते अस्वस्थ हो गए। उन्हें तुरंत बस्वेश्वरा अस्पताल ले जाया गया और उपचार के पश्चात उन्हें बेंगलुरु लाया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।