होम उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 3, 2021 10:13 PM

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान

नई दिल्ली: उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बारिश के अलावा ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी.

आईएमडी के मुताबिक, इस तरह की मौसमी गतिविधियां मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान) में रविवार और सोमवार को जबकि सोमवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में चरम पर रहेंगी. विभाग ने कहा कि बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में उत्तरी-उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने का अनुमान है, जिसके चलते सात जनवरी से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के दूर-दराज के स्थानों पर जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना है.

बता दें रविवार को भी दिल्ली भारी बारिश हुई, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, आर्द्रता 100 से 82 प्रतिशत के बीच रही. सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, शाम 5:30 बजे तक शहर में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, पालम और लोधी रोड मौसम केंद्र ने क्रमश: 5.3 मिमी एवं 18.6 बारिश दर्ज की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)