होम एयर इंडिया ने की भारत से ब्रिटेन उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू, जानिए क्या हैं शर्तें

Alert Star Digital Team Jan 3, 2021 09:59 PM

एयर इंडिया ने की भारत से ब्रिटेन उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू, जानिए क्या हैं शर्तें

एयर इंडिया ने की भारत से ब्रिटेन उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू, जानिए क्या हैं शर्तें

एयर इंडिया ने की भारत से ब्रिटेन उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू, जानिए क्या हैं शर्तें

 एयर इंडिया ने ब्रिटेन की उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू कर दी हैं। एयर इंडिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत से ब्रिटेन की उड़ानों की टिकट को यात्री एयर इंडिया की वेबसाइट,बुकिंग कार्यालय और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खरीद सकते हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच एयर इंडिया की उड़ाने अभी खुली हैं। अभी जिन उड़ानों की बुकिंग को खोला गया है उनमें मुंबई-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-लंदन हीथ्रो, लंदन हीथ्रो-मुंबई और लंदन हीथ्रो-दिल्ली की उड़ाने शामिल हैं।

एयर इंडिया ने साफ किया है कि यह उड़ाने नियमित उड़ानों से अतिरिक्त हैं। शनिवार को ही भारत सरकार ने ब्रिटेन से उड़ान सेवाओं को बहाल करने का फैसला लिया था। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि दोनों देशों के बीच उड़ाने सेवाओं को शुरू किया जाएगा। भारत से ब्रिटेन के बीच 6 जनवरी से उड़ान सेवा शुरू होगीं तो वहीं ब्रिटेन से भारत के लिए 8 जनवरी से उड़ान सेवाओं को शुरू किया जाएगा। दोनों देशों के बीच हफ्ते में 30 उड़ानों का संचालन होगा। इसमें से 15-15 उड़ानों का संचालन दोनों देशों से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उड़ानों का यह शेड्यूल 23 जनवरी तक रहेगा। उसके बाद अगला फैसला लिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)