होम अभिषेक तिवारी की विस्फोटक बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचा इंडियन स्पोर्ट्स क्लब

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 3, 2021 10:04 PM

अभिषेक तिवारी की विस्फोटक बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचा इंडियन स्पोर्ट्स क्लब

अभिषेक तिवारी की विस्फोटक बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचा इंडियन स्पोर्ट्स क्लब

अभिषेक तिवारी की विस्फोटक बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचा इंडियन स्पोर्ट्स क्लब

लखनऊ: इंडियन स्पोर्ट्स क्लब की टीम स्पोर्ट्स लाइन कप के सेमीफाइनल मुकाबले में माइक्रोलिट क्रिकेट जिमखाना क्लब को 75 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई. हालांकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरी इंडियन स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 38 रन के स्कोर पर टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.प्रिंस कुमार के शून्य और अदवित्य दुबे के एक रन पर आउट होने के बाद अभिषेक तिवारी ने मोर्चा संभालते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 54 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 67 रन बनाए. लेकिन, उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला अभिषेक तिवारी ने अपने शानदार खेल से सबको आकर्षित किया  अपने शानदार शॉट मैदान के चारों तरफ लगाए खूबसूरत शॉट से मैदान पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया उन्होंने अपनी पारी में शानदार 12 चौके लगाए उनके द्वारा मैदान के चारों तरफ लगाए गए खूबसूरत कट और स्टेट ड्राइव ने  शानदार बैटिंग का नमूना पेश किया  मैच के दौरान बल्ले से कमाल दिखाने के बाद अभिषेक तिवारी ने सधी हुई गेंदबाजी भी की
        पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरी इंडियन स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 38 रन के स्कोर पर टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.प्रिंस कुमार के शून्य और अदवित्य दुबे के एक रन पर आउट होने के बाद अभिषेक तिवारी ने मोर्चा संभालते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 37.5 ओवर में 149 रन बनाए.माइक्रोलिट क्रिकेट जिमखाना से आशीष वर्मा ने 6.5 ओवर में एक मेडन के साथ 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए. रविंद्र वर्मा ने 8 ओवर में 2 मेडन के साथ 24 रन देकर 3 व अरूण कुमार ने 8 ओवर में 2 मेडन के साथ 46 रन देकर 2 विकेट लिएजीत के लिए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइक्रोलिट क्रिकेट जिमखाना क्लब की टीम 26.1 ओवर में मजह 74 रन ही बना सकी. टीम की बल्लेबाजी काफी लचर रही और सलामी बल्लेबाज कपिल कुमार गुप्ता बिना खाता खोले ही पवैलियन लौट गए. 35 रन के स्कोर तक माइक्रोलिट क्रिकेट जिमखाना क्लब के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. सिर्फ मो.हामिद (16), रविंद्र वर्मा (17) आशीष वर्मा (14) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके.इंडियन स्पोर्ट्स क्लब से अनुराग सिंह ने 8 ओवर में 1 मेडन के साथ 21 रन दिए तो अदवित्य दुबे ने 5 ओवर में 1 मेडन के साथ 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा लवप्रीत सिंह को 2 जबकि वैभव प्रताप सिंह को 1 विकेट मिला. मैच के दौरान बल्ले से कमाल दिखाने के बाद अभिषेक तिवारी ने सधी हुई गेंदबाजी भी की, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. स्पोर्ट्स लाइन कप टूर्नामेंट के फाइनल में इंडियन स्पोर्ट्स क्लब का मुकाबला पार्थ क्रिकेट अकादमी से होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)