होम पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजौरी में LoC पर की गोलीबारी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 2, 2021 10:35 PM

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजौरी में LoC पर की गोलीबारी

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजौरी में LoC पर की गोलीबारी

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजौरी में LoC पर की गोलीबारी

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

 

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, 'आज शाम करीब 04:45 बजे पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और भारी संख्या में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया.'' उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की.

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को जेसीओ नायब सूबेदार रविंदर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में घायल होने के बाद शहीद हो गए. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2020 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए.

 

यह 18 वर्षों में सबसे अधिक है, जिसमें हर दिन औसतन 14 मामले दर्ज किए गए. इन गोलीबारी और गोलाबारी में 36 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हुए.

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास रह रहे लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करने और सीमा रेखा पर शांति को अस्थिर करने के लिए बार-बार चौकियों और गांवों को निशाना बनाया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)