होम भूजल दोहन से धंस सकती है जमीन, दुनियाभर के 63 करोड़ लोग होंगे प्रभावित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 1, 2021 09:45 PM

भूजल दोहन से धंस सकती है जमीन, दुनियाभर के 63 करोड़ लोग होंगे प्रभावित

भूजल दोहन से धंस सकती है जमीन, दुनियाभर के 63 करोड़ लोग होंगे प्रभावित

भूजल दोहन से धंस सकती है जमीन, दुनियाभर के 63 करोड़ लोग होंगे प्रभावित

भूजल के अंधाधुंध दोहन से न सिर्फ भूमिगत जल के स्तर में गिरावट आती है बल्कि जमीन भी धंस जाती है। कई बार हमें ऐसी खबरें पढ़ने-सनुने को मिलती हैं कि अमुक जगह सड़क या जमीन धंस गई। ज्यादातर मामलों में ऐसा भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण ही होता है। एक नए अध्ययन में इसके दुष्परिणाम के प्रति आगाह किया गया है। इसमें बताया गया है कि भूजल के अत्यधिक दोहन व अन्य कुदरती कारणों से भविष्य में धरती का एक बड़ा भाग धंस सकता है, जिससे लगभग 63 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। इसका सबसे ज्यादा असर एशियाई देशों में देखने को मिलेगा।

शोधकर्ताओं ने चेताते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो अगले चार वर्षो में 9.78 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) चौपट हो जाएगी। जर्नल साइंस में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 2024 तक विश्व की 19 फीसद आबादी (वैश्विक जीडीपी का 21 प्रतिशत) जमीन की सतह धंसने के लिए जिम्मेदार होगी।

इस अध्ययन के लेखकों कहा, 'हमारे निष्कर्ष विश्वभर के नीति-नियंताओं को भूजल दोहन के दुष्परिणामों से बचने के लिए नीतियां बनाने पर जोर देते हैं।' इस अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता गेरार्डो हेरेरा गार्सिया उनकी टीम ने बड़े पैमाने पर लिट्रेचर रिव्यू कर यह पता लगाया कि पिछली शताब्दी के दौरान 34 देशों के 200 स्थानों पर भूजल की कमी के कारण जमीन धंसने की घटनाएं हुई थीं। लिट्रेचर रिव्यू से आशय किसी विषय पर विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन की समीक्षा से है।

ऐसे किया अध्ययन

शोधकर्ताओं की टीम ने स्थानिक और सांख्यिकीय विश्लेषणों को मिलाकर एक मॉडल विकसित किया, जिससे मानव गतिविधियों के कारण बाढ़ और भूजल की कमी जैसे कारकों के आधार पर एक क्षेत्र में जमीन धंसने की घटनाओं का पता लगाया जा सके। इस मॉडल के जरिये अध्ययन से पता चला कि एशिया में सबसे ज्यादा संवेदनशील स्थान मौजूद हैं, जहां जमीन धंसने की घटनाएं हो सकती हैं और इस क्षेत्र में लगभग 63 करोड़ से ज्यादा लोग निवास करते हैं, जिनकी कुल जीडीपी 9.78 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)