होम भारी बर्फबारी के कारण मनाली में फंसे 500 से ज्यादा टूरिस्ट

Alert Star Digital Team Jan 2, 2021 10:25 PM

भारी बर्फबारी के कारण मनाली में फंसे 500 से ज्यादा टूरिस्ट

भारी बर्फबारी के कारण मनाली में फंसे 500 से ज्यादा टूरिस्ट

भारी बर्फबारी के कारण मनाली में फंसे 500 से ज्यादा टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश के मनाली (Manali) में भारी बर्फबारी के कारण 500 से ज्यादा पर्यटक फंस गए हैं. मनाली के एसडीएम रमन गारसंगी ने बताया कि मनाली में अटल टनल के दक्षिणी हिस्से और सोलांग नल्ला के बीच सड़क पर ये पर्यटक फंसे हुए हैं. बर्फबारी के कारण इस रास्ते में सैकड़ों गाड़ियां लाइन में खड़ी हो गई हैं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ भारी बर्फबारी हो रही है.

मनाली एसडीएम ने कहा कि इस रूट पर ट्रैफिक को सामान्य करने और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. नए साल के मौके पर पूरे देश से पर्यटक हिमाचल के शिमला, मनाली, डलहौजी और अन्य हिस्सों में पहुंचे हैं. इन सभी जगहों पर भारी बर्फबारी (Snowfall) हो रही है. हिमाचल के कई जगहों पर तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है.

राज्य के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम का ”येलो अलर्ट” जारी किया है. शिमला के मौसम केद्र ने 3-5 जनवरी और 8 जनवरी को राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)