होम अयोध्या: महंत परमहंस दास ने फिर दी आमरण अनशन की चेतावनी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 2, 2021 10:32 PM

अयोध्या: महंत परमहंस दास ने फिर दी आमरण अनशन की चेतावनी

अयोध्या: महंत परमहंस दास ने फिर दी आमरण अनशन की चेतावनी

अयोध्या: महंत परमहंस दास ने फिर दी आमरण अनशन की चेतावनी

अयोध्या: अयोध्या में शराब और मांस की दुकानों को हटाने के लिए तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने जिलाधिकारी अयोध्या को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के अंदर से शराब, मांस और अंडे की दुकानों को हटाया जाए. संत परमहंस दास ने बीते वर्ष भी जिलाधिकारी से मुलाकात कर अंडा, मांस और शराब की दुकानें अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा से हटाने की मांग की थी. इस पर जिलाधिकारी अयोध्या के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा से अंडे और मांस की दुकानों को हटा दिया जाएगा.

 

इतना ही नहीं राष्ट्रपति से भी पत्र लिखकर संत परमहंस दास ने मांग की थी जिस पर राष्ट्रपति की तरफ से जवाब भी आया था और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई ना होने के कारण अब संत परमहंस दास ने एक बार फिर से जिलाधिकारी अयोध्या को पत्र लिखा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)