होम सौरभ गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 2, 2021 10:23 PM

सौरभ गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

सौरभ गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

सौरभ गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का हालचाल जानने के लिए शनिवार को कोलकाता के निजी अस्पताल पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एंजियोप्लास्टी के बाद ठीक हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों का जताया आभारः
गांगुली को यहां वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के बाहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि वह अब अच्छे हैं. उन्होंने मेरी सेहत के बारे में भी पूछा. मैं अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों की शुक्रगुजार हूं.

राज्यपाल ने सौरभ से मिलने के बाद कहा- मैं दादा को हमेशा की तरह खुशमिजाज देखकर राहत महसूस कर रहा हूंः
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने भी आज दिन में अस्पताल जाकर 48 वर्षीय गांगुली का हालचाल जाना. धनखड़ ने कहा कि मैं दादा (गांगुली) को हमेशा की तरह खुशमिजाज देखकर राहत महसूस कर रहा हूं. मैं उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वराज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम और खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला समेत अन्य लोगों ने भी अस्पताल जाकर गांगुली का हालचाल जाना.

दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली को अस्पताल में कराया गया था भर्तीः
गांगुली को शनिवार सुबह 'मामूली' दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी तीन कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक होने का पता चला. डॉक्टरों ने ब्लॉकेज हटाने के लिए उन्हें स्टेंट लगाया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)