होम DDA की नई आवासीय योजना की शुरुआत, 1354 फ्लैट्स के लिए 16 फरवरी तक करें आवेदन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 2, 2021 10:29 PM

DDA की नई आवासीय योजना की शुरुआत, 1354 फ्लैट्स के लिए 16 फरवरी तक करें आवेदन

DDA की नई आवासीय योजना की शुरुआत, 1354 फ्लैट्स के लिए 16 फरवरी तक करें आवेदन

DDA की नई आवासीय योजना की शुरुआत, 1354 फ्लैट्स के लिए 16 फरवरी तक करें आवेदन

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई आवासीय योजना की शनिवार को शुरुआत की गई. इस योजना के तहत 1,354 फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं. इनमें सबसे महंगे फ्लैट की कीमत 2.14 करोड़ रुपये है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 757 फ्लैट एमआईजी श्रेणी के हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए के 'आवास' सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया से लेकर फ्लैटों के कब्जे तक यह योजना पूरी तरह ऑनलाइन है. योजना को डीडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने ऑनलाइन शुरू किया. उन्होंने कहा कि द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी में योजना के तहत 1,350 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की गई है.

योजना की विवरणिका में दी गई जानकारी के मुताबिक, एचआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस/जनता श्रेणी के तहत क्रमश: 254, 52 और 291 फ्लैट हैं. अधिकारियों ने बताया कि एमआईजी श्रेणी के फ्लैट द्वारका, वसंत कुंज और रोहिणी में है जबकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट मंगलागिरी इलाके में हैं.

दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष अनिल बैजल की अध्यक्षता में प्राधिकरण की हाल में हुई ऑनलाइन बैठक में योजना को मंजूरी दी गई थी. डीडीए ने कहा कि योजना के तहत आवेदन 16 फरवरी तक जमा किए जा सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)