होम कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी
कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी
सियासी चुनौतियों से जूझ रही कांग्रेस इस साल नए अध्यक्ष की तलाश पूरी कर लेगी। नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का जल्द ही एलान करने की तैयारी हो रही है। अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के लिए चुनाव की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा रहा है और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) का अधिवेशन जल्द बुलाने की तैयारी इसका पुख्ता संकेत है।
चुनाव की तैयारियां तेज
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का संचालन करने की तैयारियों में जुटे पार्टी चुनाव प्राधिकरण ने इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी राज्यों के एआइसीसी प्रतिनिधियों का डिजिटल पहचान पत्र तैयार कर लिया है। मधुसूदन मिस्त्री की अगुआई वाले चुनाव प्राधिकरण ने अपनी तरफ से संगठन के शीर्ष पद के चुनाव की ढांचागत व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली है। अब पार्टी हाईकमान को चुनाव कार्यक्रमों पर अंतिम फैसला करना है।
अगले हफ्ते हो सकती हैं बैठकें
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर वरिष्ठ पार्टी नेताओं की अगले हफ्ते बैठकें हो सकती हैं और इसके बाद ही चुनाव की तारीखों का एलान होगा। तब तक विदेश प्रवास पर गए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी लौट आने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों में नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee, AICC) का सत्र बुलाए जाने पर फैसला संभव है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।