होम राजद को सत्ता में लाने के लिए जेल में कैद लालू प्रसाद यादव संभाला मोर्चा!

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 1, 2021 09:19 PM

राजद को सत्ता में लाने के लिए जेल में कैद लालू प्रसाद यादव संभाला मोर्चा!

राजद को सत्ता में लाने के लिए जेल में कैद लालू प्रसाद यादव संभाला मोर्चा!

राजद को सत्ता में लाने के लिए जेल में कैद लालू प्रसाद यादव संभाला मोर्चा!

पटनाः बिहार में सत्ता में आने से बहुत कम अंतर से दूर रह गई राजद(महागठबंधन) अब एकबार फिर से नई मुहिम में जुट गई है.

सूत्रों की अगर मानें तो अरुणाचल प्रदेश में जदयू विधायकों को तोड़कर भाजपा में मिलाने के बाद से पैदा हुई संभावनाओं को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार भाजपा के इस भीतरघात से नाराज नीतीश कुमार को महागठबंधन के पाले में करने के लिए खुद लालू प्रसाद यादव ने मोर्चा संभाल लिया है.

सूत्रों की मानें तो खराब सेहत के बावजूद लालू प्रसाद यादव बिहार में पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. पार्टी के रणनीतिकारों से वे लगातार संपर्क में हैं. दिन में करीब तीन से चार बार बेटे तेजस्वी यादव से बात कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं.

सूत्र बताते हैं कि लालू परिवार के सदस्यों और राजद नेताओं को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधे राजनीतिक हमला करने से परहेज करने को कहा गया है. यही कारण है कि परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल कहीं कुछ नहीं बोल रहा है. पार्टी के सभी नेताओं को सोच-समझ कर बोलने तथा एक-दूसरे के बयान के साथ पार्टी को खड़ी रखने की जवाबदेही दी गई है.

ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार को एक बार फिर अपने पाले में करने के लिए लालू प्रसाद यादव यूपीए के कुछ बडे़ नेताओं की भी मदद ले रहे हैं. संभव है कि नीतीश के लिए यूपीए का दरवाजा खोलने संबंधी बयान एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तरफ से आए. इस रणनीति पर भी काम हो रहा है. इसको लेकर उनकी ओर से खास प्लान बनाया गया है.

सूत्रों के अनुसार एक सोंची-समझी रणनीति के तहत लालू प्रसाद यादव के द्वारा तेजस्‍वी यादव को खास निर्देश दिए गये हैं. इसके बाद ही राजद के सिपहसालारों को दो अलग-अलग मोर्चे पर तैनात कर दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी को कहा गया है कि जनता परिवार के रिश्तों का हवाला देकर जदयू के शीर्ष नेताओं को साधने की कोशिश करें और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक जैसे नेताओं को बयानों के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का होमवर्क दिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)