होम राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान
राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान
एटा में नगर के पीपल अड्डा स्थित राधा गेस्ट हाउस में आज ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर दूर -दराज से और अन्य जिलों से पधारे राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारी गण और ओबीसी महासभा के सैकड़ों समर्थक का फूल माला पहनाकर, मैडल पहनकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप ने की ।और कार्यक्रम का संचालन प्रेम लोधी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि मैं ओबीसी महासभा का गठन पूरे देश में जल्द से जल्द करके रहूंगा। लगभग 12- 13 राज्यों में ओबीसी महासभा की गठन की एक साथ तैयारियां चल रही हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 40 जिलों में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी नियुक्त हो चुके हैं। वह लगातार अपने-अपने जिला स्तर पर जिले की कमेटियां बनाने में लग गए हैं। मेरा लक्ष्य हैं कि ओबीसी एकता करके रहूंगा। इसी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश लोधी ने कहा कि ओबीसी के लिए आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। और हम इसको लेकर रहेंगे।
पूरे देश में लगभग ओबीसी संख्या 57% से अधिक है। सरकार अगर जातिगत जनगणना करा ले तो ओबीसी की संख्या और वोटर संख्या दोनों ही अपने आप सत्य प्रमाण बन जाएंगे ।संविधान के अनुसार ओबीसी आरक्षण किसी भी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता।
ओबीसी के उत्थान के लिए जिन लोगों ने रुकावट और बाधा डाली हैं हम उनसे अपना अधिकार और आरक्षण दोनों लेकर रहेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश और देश में ओबीसी का संघर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी के साथ मिलकर सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगे।कासगंज से पधारे विशेष अतिथि के रुप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज यादव ने कहा कि पूरे देश में लगभग ओबीसी की 7500 जातियां हैं ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।