होम स्थापना दिवस पर DRDO प्रमुख रक्षामंत्री राजनाथ से मिले
स्थापना दिवस पर DRDO प्रमुख रक्षामंत्री राजनाथ से मिले
दिल्ली में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के प्रमुख डॉ. जी सतीश रेड्डी ने डीआरडीओ के 63वें स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें आकाश मिसाइल सिस्टम का एक मॉडल भेंट किया, जिसे हाल ही में निर्यात के लिए मंजूरी मिली थी. DRDO हर साल 1 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाती है. इसकी स्थापना 1958 में की गई थी. इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान कार्य को बढ़ावा देने रहा और 10 प्रयोगशालाओं के साथ शुरुआत की गई थी. डीआरडीओ मिसाइल, रडार, सोनार, टॉरपीडो आदि बनाती है.
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मित्र देशों को सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल प्रणाली की बिक्री को आगे बढ़ाया और सैन्य हार्डवेयर के निर्यात के लिए त्वरित मंजूरी को लेकर एक समिति गठित की.
आत्मनिर्भर भारत के तहत देश तमाम प्रकार के रक्षा प्लेटफार्मों और मिसाइलों के निर्माण में अपनी क्षमताओं में बढ़ोतरी कर रहा है. आकाश देश की महत्वपूर्ण मिसाइल है, जिसका 96 प्रतिशत से अधिक स्वदेशीकरण किया गया है. आकाश सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 25 किलोमीटर तक है. इस मिसाइल को 2014 में भारतीय वायु सेना और 2015 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।