होम अन्नदाता के लिए UP पुलिस की अनूठी पहल, थाने में बना किसान हेल्प डेस्क
अन्नदाता के लिए UP पुलिस की अनूठी पहल, थाने में बना किसान हेल्प डेस्क
वाराणसी। चंदौली में नए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के आने के बाद जहां पुलिस अधीक्षक के टिप्स पर थानाध्यक्षों द्वारा लोगों को सहूलियत देने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अनूठी पहल की जा रहा है। उसी क्रम में सैयदराजा थाना अध्यक्ष द्वारा थाने में अलग से किसान हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिससे किसानों से संबंधित जो भी शिकायत है पुलिस उसमें मदद करके अन्नदाता को सहूलियत देगी।
सैयदराजा थाना नरवन क्षेत्र के किसान बहुल इलाके का थाना है। चंदौली को धान का कटोरा भी बोला जाता है। यह किसानों के मेहनत के कारण चन्दौली को उपनाम मिला है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चन्दौली अमित कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क की माध्यम से पुलिस किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर करने का प्रयास करेगी । डेस्क किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए बनाया गया है। इस तरह का कार्य जनता के हित को देखते हुए किया जा रहा है।यह पुलिस की एक पहल है। पुलिस इस तरह के अनेक कार्य कर रही है और करेगी,ताकि अपराध पर भी अंकुश लगे और जनता को राहत भी मिले।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।