होम नए साल 2021 की शुरुआत, गुलाबी नगरी सैलानियों से गुलजार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 1, 2021 09:03 PM

नए साल 2021 की शुरुआत, गुलाबी नगरी सैलानियों से गुलजार

नए साल 2021 की शुरुआत, गुलाबी नगरी सैलानियों से गुलजार

नए साल 2021 की शुरुआत, गुलाबी नगरी सैलानियों से गुलजार

जयपुर: नए साल 2021 की शुरुआत हो गई है. नव वर्ष पर गुलाबी नगरी सैलानियों से गुलजार होती हुई नजर आई. काफी संख्या में पर्यटक नव वर्ष पर जयपुर पहुंचे. आमेर महल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, अल्बर्ट हॉल, हवा महल, जंतर मंतर, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और जयपुर चिड़ियाघर समेत तमाम पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की रौनक देखने को मिली. नए साल पर एंजॉय करने के लिए काफी तादाद में सैलानी पर्यटक स्थलों पर पहुंचे.

नए साल को लेकर सैलानियों में खासा उत्साह:
नए साल को लेकर सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिला. नए साल पर आमेर महल पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि नए साल की शुरुआत सबके लिए अच्छी होगी यही उम्मीद करते हैं. वर्ष 2020 में काफी बुरे हालात देखने को मिले थे. लेकिन नए साल में सबका जीवन सुखमय हो. कोरोना से भी जल्द मुक्ति मिले. पर्यटकों नहीं बताया कि नए साल पर एंजॉय करने के लिए जयपुर आए हैं.

अपने परिवार के साथ नए साल पर जयपुर पहुंचे सैलानी:
नए साल के सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए लेकिन पर्यटक स्थलों पर घूम कर काफी एंजॉय कर रहे हैं. सैलानियों ने कहा कि 2020 जैसा साल वापस नहीं आए. ज्यादातर सैलानी अपने परिवार के साथ नए साल पर जयपुर पहुंचे है. जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर घूम कर नए साल पर एंजॉय करते नजर आए. होटल्स में भी सेलिब्रेशन कार्यक्रमों पर रोक लगने से सैलानियों ने भी अपने परिवार के साथ ही इस बार नया साल का जश्न मनाया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)