होम ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को फिर जारी किया समन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 29, 2020 08:32 PM

ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को फिर जारी किया समन

ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को फिर जारी किया समन

ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को फिर जारी किया समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को फिर समन जारी किया है. इसमें वर्षा राउत को अब 5 जनवरी को ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है. दरअसल, पीएमसी बैंक घोटाले मामले की जांच में पूछताछ के लिए ईडी ने वर्षा राउत को आज पेश होने के लिए कहा था. उन्होंने ईडी से पांच जनवरी तक का समय मांगा था.

क्या है पूरा मामला?

 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला एचडीआईएल से संबंधित है. एचडीआईएल के वाधवा बंधु को पीएमसी बैंक घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. वाधवा परिवार ने करोड़ो रूपये लोन बैंक से लिए और चुकाने में नाकाम रहे. वाधवा बंधुओं के करीबी माने जाते हैं प्रवीन राउत जो संजय राउत के भी करीबी दोस्तों में से एक है. प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत के अकाउंट से करीब 55 लाख रुपए संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए. ईडी इसी लेन देन के बारे में जानना चाहती है.

 

क्या है पीएमसी बैंक घोटाला?

 

साल 2019 में आरबीआई को पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला था. नकली बैंक खाते के जरिए 6500 करोड़ रुपये का लोन दिया जा रहा था. रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी. आरबीआई ने इसे धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दायर किया. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले और जालसाजी के एक मामले की जांच कर रही है.

 

संजय राउत ने कहा था कि उनकी पत्नी शिक्षिका हैं, बीजेपी के नेताओं की तरह हमारी संपत्ति बढ़कर 1600 करोड़ रुपये नहीं हो गयी है. ईडी द्वारा उनकी पत्नी को तलब किए जाने संबंधी सवाल पर राउत ने आरोप लगाया कि (बीजेपी) राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के परिवार के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)