होम केजरीवाल की अध्यक्षता में NDMC की बैठक, 37 प्रस्तावों पर विचार

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2020 08:30 PM

केजरीवाल की अध्यक्षता में NDMC की बैठक, 37 प्रस्तावों पर विचार

केजरीवाल की अध्यक्षता में NDMC की बैठक, 37 प्रस्तावों पर विचार

केजरीवाल की अध्यक्षता में NDMC की बैठक, 37 प्रस्तावों पर विचार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की काउंसिल मीटिंग में 37 प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीएम अरविंद केजरीवाल ने की जबकि इस दौरान एनडीएमसी के अन्य सदस्य जैसे सांसद मीनाक्षी लेखी, दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान, एनडीएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र व सचिव बीएम मिश्रा भी शामिल हुए।एनडीएमसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में राष्ट्रीय स्वच्छ राजधानी के रूप में चुना गया है। एनडीएमसी ने 7स्टार रेटिंग शहरी निकाय के रूप में आवेदन करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। जबकि एनडीएमसी और नवयुग स्कूलों की कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूलों के महामारी के मद्देनजर बंद होने तक ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियों में भाग लेने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से डेटा पैकेज लागत के लिए प्रतिमाह 200 रूपए के भुगतान की मंजूरी दी गई। खान मार्केट कम्युनिटी सेंटर के पुनर्विकास कार्य को आगे बढाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।एनडीएमसी ने तीन साल के स्वास्थ्य लाइसेंस को 5 साल तक के नवीनीकरण की अवधि में संशोधन के लिए मंजूरी दे दी है। जबकि 63 संविदा डाॅक्टरों के नियमितिकरण पर विचार करने के लिए गृहमंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजने के लिए मंजूरी दे दी है। एनडीएमसी ने 7वें केंद्रीय वेतनमान के अनुसार एनडीएमसी में संविदा पर कार्यरत डाॅक्टरों के वेतन और भत्ते के पारिश्रमिक के पुनरीक्षण के साथ ही सेक्टर-6 पुष्प विहार, साकेत और नई दिल्ली में 160 टाइप-3 फ्लैट्स के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं इस दौरान पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा को मौजूदा स्थान रायसीना रोड के जंक्शन पर प्लाॅट नंबर 118के कोने में और रोटरी नंबर 4 में रेड क्रॉस रोड से हटाकर नॉर्थ ब्लॉक के पीछे पंत मार्ग और चर्च रोड के जंक्शन पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी ) द्वारा शिफ्ट करने के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी गयी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)