होम गुजरात में बीजेपी को झटका! मनसुख वसावा के इस्तीफे से कितना होगा नुकसान?
गुजरात में बीजेपी को झटका! मनसुख वसावा के इस्तीफे से कितना होगा नुकसान?
गुजरात में बीजेपी को तब तगड़ा झटका जब वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख वसावा ने पार्टी से नाता तोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे संसद के बजट सत्र के बाद लोकसभा के सदस्य के तौर पर भी इस्तीफा दे देंगे।बता दें कि मनसुख बसावा बीजेपी के जनजातीय मामलों पर मुखर नेता के तौर पर जाने जाते है। हालांकि पार्टी छोड़ते हुए वसावा ने बीजेपी छोड़ने का कोई ठोस कारन नहीं दिया है। माना जा रहा है कि 2016 में केंद्रीय मंत्रिपद से हटाये जाने के बाद वह भाजपा की नीतियों के आलोचक रहे हैं। भरूच से छह बार सांसद रहे वसावा ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष आर सी पाटिल को लिखे पत्र में कहा कि वे पार्टी से इस्तीफा दे रहा हैं। ताकि उनकी गलतियों के कारण पार्टी की छवि खराब नहीं हो। उन्होंने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि वे हमेशा पार्टी का वफादार कार्यकर्ता रहा हैं।लेकिन अब पार्टी छोड़ने के फैसले के कारण उन्हें माफ किया जाए।वसावा ने पाटिल को लिखे पत्र में कहा कि वे संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद भरूच से सांसद के तौर पर इस्तीफा दे देंगे। वसावा ने कहा कि उन्होंने पार्टी का वफादार बने रहने और पार्टी के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह इंसान है और गलतियां उससे हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे भी एक मनुष्य है और मनुष्य गलतियां कर देता है। पार्टी को मेरी गलतियों के कारण नुकसान नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वे पार्टी से इस्तीफा दे रहे है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।