होम बिहार में सरकारी अफसर से लेकर क्लर्क तक को जमा करना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 09:17 PM

बिहार में सरकारी अफसर से लेकर क्लर्क तक को जमा करना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

बिहार में सरकारी अफसर से लेकर क्लर्क तक को जमा करना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

बिहार में सरकारी अफसर से लेकर क्लर्क तक को जमा करना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

पटना: नीतीश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मियों के लिए फरमान जारी किया है.अब आईएएस-आईपीएस अफसरों के बाद ग्रेड ए से लेकर सी तक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चल एवं अचल संपत्ति विवरण सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में सभी विभागों के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है.

विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पिछले साल की तरह इस साल भी अखिल भारतीय सेवा के सभी पदाधिकारियों और राज्य सरकार एवं उनके अधीनस्थ बोर्ड, निगम, सोसायटी के समूह क,ख एवं ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का चल एवं अचल संपत्ति विवरण सार्वजनिक किया जाना है. पिछले साल में चल एवं अचल संपत्ति का विवरण जिस प्रपत्र में दिया गया था उसी प्रपत्र में इस साल भी देना है. यह प्रपत्र सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

 


भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा एवं वन सेवा के पदाधिकारी संपत्ति विवरण 15 फरवरी 2021 तक दे सकते हैं वहीं राज्य सरकार एवं उनके अधीन सभी उपक्रमों में कार्यरत कर्मी अपनी संपत्ति का विवरण 15 फरवरी 2021 तक अपने निकासी एवं पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की चल एवं अचल संपत्ति की विवरणी 31 मार्च 2021 तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया जाना है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)