होम यूपीए नेतृत्व के मौजूदा ढांचे में उथल-पुथल को लेकर जानें क्‍यों आक्रामक है कांग्रेस,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 09:11 PM

यूपीए नेतृत्व के मौजूदा ढांचे में उथल-पुथल को लेकर जानें क्‍यों आक्रामक है कांग्रेस,

यूपीए नेतृत्व के मौजूदा ढांचे में उथल-पुथल को लेकर जानें क्‍यों आक्रामक है कांग्रेस,

यूपीए नेतृत्व के मौजूदा ढांचे में उथल-पुथल को लेकर जानें क्‍यों आक्रामक है कांग्रेस,

यूपीए के नए नेतृत्व के लिए शरद पवार के नाम की पैरोकारी कर रहे क्षेत्रीय दलों के रुख ने कांग्रेस पर अचानक राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। सियासी हकीकत यह भी है कि नेतृत्व को लेकर लंबे समय से असमंजस में घिरी कांग्रेस ने खुद क्षेत्रीय दलों को यह दबाव बनाने का मौका दिया है। ऐसे में विपक्षी खेमे की इस सियासी मुहिम को थामने के लिए ही कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय नेताओं से लेकर महाराष्ट्र के नेताओं को मुखर होने को कहा है।

यूपीए को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलांयस (यूपीए) नेतृत्व की कमान कांग्रेस के हाथ से खिसकने के प्रयासों को रोकने की रणनीति के तहत ही वरिष्ठ पार्टी नेता पी चिदंबरम ने रविवार को यह बयान दिया कि यूपीए अध्यक्ष का पद कोई प्रधानमंत्री का पद नहीं, जिसको लेकर सियासी दांवपेच चला जाए। इसी तरह महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सूबे की सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने यूपीए की कमान पवार के हाथों में सौंपने की मांग करनेवाली शिवसेना को ही आड़े हाथों लेते हुए उसकी सियासी सीमारेखा बता दी। चव्हाण ने कहा कि यूपीए की राजनीति की बात कर रही शिवसेना से गठबंधन केवल महाराष्ट्र तक सीमित है और वह तो यूपीए का हिस्सा ही नहीं है।

उद्धव, ममता, केसीआर सरीखे क्षेत्रीय नेता शरद पवार को करना चाहते हैं आगे

यूपीए के नेतृत्व को लेकर गरमाई इस सियासत में कांग्रेस के लिए राहत की बात यही है कि खुद शरद पवार ने कहा है कि यूपीए का नेतृत्व करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की कि शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, टीएमसी नेता व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से लेकर द्रमुक नेता स्टालिन ने भी शरद पवार से विपक्षी एकजुटता की नई पहल शुरू करने का अनुरोध किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)