होम क्या तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2020 08:23 PM

क्या तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

क्या तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

क्या तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने के बाद सिडनी में क्वारंटीन में हैं और वह कल यानी बुधवार को मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे. दूसरे टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है. वैसे, अब जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि तीसरा टेस्ट सिडनी में ही खेला जाएगा. ऐसे में तीसरे टेस्ट में रोहित के खेलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं.

 

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि टीम प्रबंधन रोहित से बात करेगी कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर इसके बाद उनकी उपलब्धता पर कोई फैसला लिया जाएगा. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

 

शास्त्री ने मैच के बाद कहा, "रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे. हम उनसे बातचीत करेंगे कि शारीरिक रूप से वह कितना फिट हैं. क्योंकि वह पिछले कुछ हफ्ते से क्वारंटीन में हैं. हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर उसके बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा."

 

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे. हालांकि इसके बावजूद वह क्वालीफायर-1 और फाइनल खेले थे. इसके बाद वह बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में गए थे. रोहित टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे और फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)