होम दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में दो वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 09:01 PM

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में दो वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में दो वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में दो वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में कलेपाल और काकारी के जंगलों में नक्सलियों और फ़ोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई हैं|

जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन पर निकली डीआरजी की टीम के साथ कुआकोंडा इलाके के कलेपाल और काकारी के जंगलों मुठभेड़ हो गई| दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद डीआरजी के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुये|

मौके पर सर्चिंग किये जाने पर 2 वर्दीधारी इनामी महिला नक्सलियों का शव बरामद किया गया है|

दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते बताया की मारे गये वर्दीधारी इनामी दोनों नक्सली महिला कैडर है| जिनकी पहचान आयते मांडवी निवासी जबेली थाना अरनपुर मलांगीर एरिया कमेटी मेंबर और विज्जे मरकाम निवासी पामेड़ मिलिट्री इंटेलिजेंस मेंबर के तौर पर हुई है|

आयते मांडवी पर 5 लाख और विज्जे मरकाम पर 2 लाख का इनाम घोषित था|दोनों शव बरामद कर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है|

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)