होम सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में जागरूक करने को मीडिया अभियान चलाने का आह्वान

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 08:52 PM

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में जागरूक करने को मीडिया अभियान चलाने का आह्वान

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में जागरूक करने को मीडिया अभियान चलाने का आह्वान

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में जागरूक करने को मीडिया अभियान चलाने का आह्वान

उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने आज ऐसा मीडिया अभियान चलाने का आह्वान किया, जिससे प्‍लास्टिक उत्‍पादों के निपटान के संबंध में लोगों के व्‍यवहार में बदलाव लाया जा सके। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि समस्‍या प्‍लास्टिक के साथ नहीं है, बल्कि समस्‍या प्‍लास्टिक केउपयोग के बारे में हमारे दृष्टिकोण में है।

विजयवाड़ा स्थि‍त सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी)के छात्रों, संकाय सदस्‍यों और कर्मचारियों को आज यहां संबोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति ने प्‍लास्टिक के स्‍थायित्‍व और लंबे समय तक कायम रहने के चलते पैदा होने वाली पर्यावरण चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्‍होंने प्‍लास्टिककचरे के प्रबंधन की प्रक्रिया को अपनाने और जनता को तीन आर-रिड्यूस, रीयूज और रीसाइ‍कल (यानी प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल कम करना, दोबारा इस्‍तेमाल करनाऔर दोबारा इस्‍तेमाल योग्‍य उत्‍पाद बनाना) के संबंध में जागरूक बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि इसका समाधान यह नहीं है कि प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल ही नहीं किया जाए, बल्कि यह है कि इसे जिम्‍मेदारी पूर्ण तरीके से इस्‍तेमाल किया जाए और उचित रूप से दोबारा इस्‍तेमाल योग्‍य बनाया जाए।

स्‍वच्‍छ भारत अभियान का उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि लोगों को एकल उपयोग वालीप्‍लास्टिक के बारे में जागरूक करने का राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्‍होंने मीडिया, नागरिक समाज के संगठनों, छात्रों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से इस जागरूकता अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एकल उपयोग वाली प्‍लास्टिक का हमारे पर्यावरण पर कितना हानिकारक प्रभाव पड़ता है। उन्‍हें मानवता मात्र के भविष्‍य के बारे में सोचना होगा। उन्‍होंने कहा कि हमारा दायित्‍व है कि हम अपने बच्‍चों के लिए एक स्‍वच्‍छ और हरित ग्रह को कायम रखें। उन्‍होंने सभी से अपील की कि वे एकल उपयोग वालेप्‍लास्टिक उत्‍पादों का जिम्‍मेदार ढंग से उपयोग करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)