होम देश की राजधानी सहित इन राज्यों में 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 08:54 PM

देश की राजधानी सहित इन राज्यों में 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देश की राजधानी सहित इन राज्यों में 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देश की राजधानी सहित इन राज्यों में 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पहाड़ी इलाकों की बर्फीली हवाओं से दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तर भारत के कई इलाकों में आने वाले एक-दो दिन शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हिमाचल और कश्मीर में तीन दिन बर्फबारी के साथ हल्की बारिश होगी। यहां कई इलाकों में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और एयर क्वालिटी इंडेक्स 378 दर्ज किया गया। रविवार देर रात दिल्ली में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। वहीं, सबसे कम विजिबिलिटी 200 मीटर के करीब दर्ज की गई। मौसम विभाग का मानना है कि रविवार और सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली के तापमान में हल्की बढोतरी होगी। वहीं, 28 दिसंबर से शीतलहर चल सकती है। इस दौरान पारा 3 से 5 डिग्री पर पहुंच सकता है।

राजस्थान के पहाड़ी इलाकों की बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर मुड़ने से राजस्थान में अगले तीन दिन सर्दी का सितम बढ़ेगा। शीतलहर चलने से पारा लुढ़केगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 दिसंबर तक कई शहरों में दिन-रात के तापमान में करीब 3-5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीती रात करीब एक दर्जन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। माउंट आबू दो डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)