होम जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर संदिग्ध बैग से हड़कंप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 08:59 PM

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर संदिग्ध बैग से हड़कंप

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर संदिग्ध बैग से हड़कंप

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर संदिग्ध बैग से हड़कंप

जम्मूः जम्मू शहर अब आतंकियों के निशाने पर है। पिछले दिनों जम्मू के नरवाल इलाके से एसओजी द्वारा दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने के बाद अब जम्मू पुलिस ने बाग-ए-बाहु इलाके से लश्कर-ए-तैयबा एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यही नहीं पूछताछ के बाद उसके बताए स्थान से पुलिस ने दो ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। इस बीच जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर संदिग्ध बैग मिलने से सारा दिन हड़कम्प मचा रहा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बाग-ए-बाहु और सुंजवां के बीच पड़ते वाले मुहल्ले पीर बाग में छापा मारा। सूचना के आधार पर पुलिस मुहल्ले में एक मकान में घुसी और वहां रह रहे मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अशरफ ने बताया कि उसके पास ग्रेनेड हैं, जो उसने मोहमाया के जंगलों में छिपाए हुए हैं।

पुलिस की टीम उसे लेकर वहां पहुंची और उन्होंने जंगलों में छिपाए गए दो ग्रेनेड बरामद किया। मोहम्मद अशरफ माहौर रियासी का रहने वाला है। सूत्रों का कहना है कि उसे ये ग्रेनेड किसी को देने थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह किस आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है और ये ग्रेनेड उसे कहां पहुंचाने थे।

इस बीच जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पुरमंडल मोड़ पर सड़क किनारे एक लावारिस बैग मिलने से सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। सुरक्षा बलों ने पुरमंडल पुल को घेर लिया। पुल के एक तरफ कुछ देर के लिए यातायात को रोक दिया गया। जांच के दौरान बैग में से राशन बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली।

घटना आज सुबह करीब दस बजे की हैं। पुरमंडल मोड़ पर पुल के नजदीक कुछ लोगों ने सफेद रंग का एक लावारिस बैग पड़ा हुआ देखा। बैग पर संदेह होने के चलते राहगीरों ने पुल पर तैनात पुलिस कर्मियों को बैग के बारे में जानकारी दी। पुल पर तैनात पुलिस कर्मी बैग के पास पहुंच गए। एहतियात बरते हुए बैग के आसपास किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया गया था। बाद में इस बैग में राशन निकलने पर सांस में सांस आई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)