होम भारत में चीनी नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध, उड्डयन मंत्री ने कहा ये

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 08:45 PM

भारत में चीनी नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध, उड्डयन मंत्री ने कहा ये

भारत में चीनी नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध, उड्डयन मंत्री ने कहा ये

भारत में चीनी नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध, उड्डयन मंत्री ने कहा ये

जैसा की सभी जानते है कि, कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुआन शहर से हुई है। इसी कोरोना वायरस के चलते ही कई देश चीन से हिन भावना रखने लगे है। ऐसा ही कुछ हाल भारत का भी है। इसी का नतीजा है कि, भारत ने चीन के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में कई बार कार्रवाई की है। वहीं, अब भारत ने एक बार फिर चीन के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।

चीनी नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध :

दरअसल, कोरोना वायरस के चलते भारत ने अपनी सभी एयरलाइंस में चीनी नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यानि कि, चीन का कोई भी नागरिक भारत में यात्रा नहीं कर सकेगा। सरकार ने यह निर्देश अनौपचारिक तौर पर जारी किए है। इस मामले में यह कहना गलत नहीं होगा कि, भारत चीन के साथ जैसे को तैसा वाली कहावत को दोहरा रहा है। बता दें, बीते कुछ समय पहले चीन ने भारत के यात्रियों पर ठीक इसी प्रकार का बैन लगाया था। हालांकि, सरकार का कहना है कि, सरकार की तरफ से ऐसे कोई निर्देश दिए जारी नहीं किये गए है। इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सोमवार को पूरी जानकारी दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया :

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सोमवार को एक रिपोर्टों के बारे में बताते हुए पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'यह सुझाव देना गलत है कि, किस देश के नागरिक को आना चाहिए। हमारी तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है।' उन्होंने ऐसा उस दावे के जवाब में कहा जिनमें दावा किया जा रहा था कि, भारत द्वारा एयरलाइंस को अनौपचारिक रूप से चीनी नागरिकों को देश में न आने देने के निर्देश दिए गए है।

पिछले हफ्ते सामने आई रिपोेर्ट :

बताते चलें, पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमे कहा गया था कि, भारतीय और विदेशी दोनों एयरलाइनों को ऐसे निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि, 'वे चीनी नागरिकों को भारत न भेजें। फिलहाल भारत में पर्यटक वीजा निलंबित है। हालांकि, विदेशियों को काम पर और गैर-पर्यटक वीजा की कुछ अन्य श्रेणियों में यात्रा करने की अनुमति है। सूत्रों का कहना है कि, भारत में उड़ान भरने वाले अधिकांश चीनी नागरिक एयर बबल वाले यूरोपीय देशों से यहां आते हैं।' बता दें, वर्तमान में भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)