होम कोरोना से ठीक होने वाले लोग हो सकते हैं नये स्ट्रेन से संक्रमित

Alert Star Digital Team Dec 28, 2020 08:39 PM

कोरोना से ठीक होने वाले लोग हो सकते हैं नये स्ट्रेन से संक्रमित

कोरोना से ठीक होने वाले लोग हो सकते हैं नये स्ट्रेन से संक्रमित

कोरोना से ठीक होने वाले लोग हो सकते हैं नये स्ट्रेन से संक्रमित

डॉक्टर्स ऑफ एसोसिएशन कश्मीर ने दावा किया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) से ठीक होने वाले लोग इसके नये स्ट्रेन से दोबारा संक्रमित हो सकते हैं। एसोसिएशन ने कहा कि प्रशासन को घाटी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर इस महामारी को रोकने के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाए जाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निसार उल हसन ने कहा, "जो लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके है, वे इसके नये स्ट्रेन से दोबारा संक्रमित हो सकते हैं।"
उन्होंने कहा कोरोना का नया स्ट्रैन इंग्लैंड से शुरू हुआ तथा यह अन्य देशों में फैल रहा है।
"कोरोना का नया स्ट्रेन कई गुना तेजी से फैलता है तथा सबसे परेशानी वाली बात यह है कि यह आसानी से लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। उन्होंने कहा, "दक्षिण कोरिया में शोधकर्ताओं ने पाया है कि कोविड-19 से स्वस्थ हुई एक महिला एक सप्ताह बाद ही इसके नये स्ट्रेन से दोबारा संक्रमित हो गयी।
उन्होंने कहा, "अब तक मिले संकेत इस ओर इशारा कर रहे हैं कि इस वायरस से ठीक होने के बाद तैयार रोग प्रतिरोधक क्षमता इसके दूसरे स्ट्रेन से रक्षा नहीं करती है।"
उन्होंने कहा, "कश्मीर लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है, इसलिए कोविड-19 का नया स्ट्रेन कभी भी हमलोगों के बीच आ सकता है। हमें तैयार तथा सचेत रहना है। हमें इसे अनियंत्रित होने से रोकने के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)