होम कृषि कानूनों को खिलाफ UP में कल कांग्रेस का प्रदर्शन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2020 09:01 PM

कृषि कानूनों को खिलाफ UP में कल कांग्रेस का प्रदर्शन

कृषि कानूनों को खिलाफ UP में कल कांग्रेस का प्रदर्शन

कृषि कानूनों को खिलाफ UP में कल कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ: केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी. इस दौरान बीजेपी सांसद और विधायकों के आवास पर ताली और थाली बजाई जाएगी. गौरतलब है कि किसान संगठन कृषि कानूनों के खिलाफ लम्बे समय से आन्दोलन कर रहे हैं.

 

कुछ किसानों की आन्दोलन के दौरान मौत भी हुई है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि इतना सब होने के बाद भी केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है. ऐसे में 23 दिसंबर को बुधवार के दिन किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर यूपी कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान संगठनों के समर्थन में केन्द्र सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है.

 

उन्होंने कहा कि इसके तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी बीजेपी के सांसदों और विधायकों के आवासों/कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग करते हुए बीजेपी के जनप्रतिनिधियों के आवास/कार्यालयों पर ताली, थाली बजाकर प्रदर्शन किया जायेगा.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस के जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा क्षेत्रीय सांसदों, विधायकों के आवास/कार्यालयों पर जाकर ताली, थाली बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा. अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिये जाने तक कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)