होम झारखंडः क्रिसमस पर मसीही समाज ने हेमंत से मांगा मंत्री का तोहफा,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 22, 2020 08:47 PM

झारखंडः क्रिसमस पर मसीही समाज ने हेमंत से मांगा मंत्री का तोहफा,

झारखंडः क्रिसमस पर मसीही समाज ने हेमंत से मांगा मंत्री का तोहफा,

झारखंडः क्रिसमस पर मसीही समाज ने हेमंत से मांगा मंत्री का तोहफा,

झारखंड के मसीही समाज को मलाल है कि हेमंत सरकार के एक साल होने के बावजूद उनके समाज से किसी को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। आर्च विशप फेलिक्‍स टोप्‍पो ने कहा कि ईसाई समाज से सत्‍ता पक्ष के एक दर्जन विधायक हैं। और प्रदेश में करीब 25 लाख की आबादी है। इसके बावजूद प्रतिनिधित्‍व नहीं मिला है। मुख्‍यमंत्री को इस पर ध्‍यान देना चाहिए। मंत्रिमंडल में इसाइयों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

समाज ने अल्‍पसंख्‍यक स्‍कूलों पर पांच सालों से नियुक्ति नहीं होने पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्रिसमस के मौके पर मिस्‍सा अनुष्‍ठान के बाद यहां के लोयला मैदान में विशेष भोज का आयोजन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि इस साल क्रिसमस सादगी से मनायी जायेगी। खुद भी गरीबों, रिक्‍शा चालको, मजदूरों के साथ मनायेंगे, उनके साथ भोजन करेंगे। इस साल विशेष साज-सज्‍जा से भी परहेज किया जा रहा है। आर्च विशप ने समाज के लोगों से अपील की कि आडंबर के बदले सादगी से पर्व मनाएं, गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा करें।

उन्‍होंने समाज के लोगों से कहा है कि इस साल 25 दिसंबर को क्रिसमस में भीड़भाड़ की अनुमति नहीं होगी। कोरोना को देखते हुए लोग भीड़ से खुद परहेज करें। मिस्‍सा अनुष्‍ठान ऑनलाइन होगा। 24 दिसंबर को रात 10.30 और 25 को सुबह 9.30 बजे ऑनलाइन मिस्‍सा का आयोजन किया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)