होम जावडेकर ने कहा- आढ़तियों के यहां आयकर छापों से राजनीतिक दल क्यों हैं नाराज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 22, 2020 08:50 PM

जावडेकर ने कहा- आढ़तियों के यहां आयकर छापों से राजनीतिक दल क्यों हैं नाराज

जावडेकर ने कहा- आढ़तियों के यहां आयकर छापों से राजनीतिक दल क्यों हैं नाराज

जावडेकर ने कहा- आढ़तियों के यहां आयकर छापों से राजनीतिक दल क्यों हैं नाराज

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को सवाल किया कि यदि आढ़तियों के यहां आयकर छापे पड़े हैं तो कुछ राजनीतिक दल नाराज क्यों हैं? उन्होंने अपने एक ट्वीट में यह भी पूछा है कि इन दलों का उनसे क्या रिश्ता है?

आढ़तियों के खिलाफ आयकर छापे: केंद्र सरकार कर रही 'बदले की राजनीति': सीएम अमरिंदर

इसके पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करने वाले आढ़तियों को डराने-धमकाने की तरकीब अपना रही है और 'बदले की राजनीति' कर रही है। उन्होंने आढ़तियों के खिलाफ आयकर छापों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के लिए दबाव की रणनीति करार दिया था।

कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ जुटाए एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर

किसानों के आंदोलन का मुखर समर्थन कर रही कांग्रेस अपनी अंदरूनी उठापटक में ऐसी उलझी है कि कृषि कानूनों के खिलाफ जुटाए गए एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपने का फैसला नहीं कर पा रही है। कृषि कानूनों के खिलाफ जुटाए गए इन हस्ताक्षरों को नवंबर महीने में ही राष्ट्रपति को सौंपने की कांग्रेस की योजना थी, लेकिन बिहार चुनाव के नतीजों के बाद अंदरूनी खींचतान तेज होने के कारण पार्टी अपने विरोध आंदोलन को तार्किक मुकाम देने को लेकर दुविधा में है।

कांग्रेस ने देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ किया विरोध आंदोलन

संसद के मानसून सत्र में कृषि कानूनों के पारित होने के बाद कांग्रेस ने पूरे अक्टूबर महीने में देशभर में इसके खिलाफ हर स्तर पर विरोध आंदोलन किया और लोगों के हस्ताक्षर भी जुटाए। इन कानूनों को लेकर किसानों के समर्थन में अपने आंदोलन की कांग्रेस ने जो रूपरेखा तय की थी उसके हिसाब से कृषि कानूनों के विरोध में जुटाए हस्ताक्षर को 14 नवंबर के आस-पास इन्हें राष्ट्रपति को सौंपे जाने थे, लेकिन उससे पहले ही बिहार चुनाव के बड़े झटके ने कांग्रेस नेतृत्व की मुसीबत बढ़ा दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)