होम सीएम योगी का नए वायरस पर आदेश, यूपी में विदेश से वापस लौटे लोगों को किया जाए क्वारंटीन
सीएम योगी का नए वायरस पर आदेश, यूपी में विदेश से वापस लौटे लोगों को किया जाए क्वारंटीन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना वायरस के नये रूप को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खास निर्देश जारी किया है। सीएम योगी ने कहा कि जिन देशों में वायरस का नया रूप सामने आया है। ऐसे देशों से पिछले 15 दिन में जो भी लोग यूपी में आए हैं। उन लोगों की संबंधित अधिकारियों द्वारा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जायेगी। जिसके बाद अधिकारी इन लोगों को क्वारंटीन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
सूबे में आज 1277 नये मामले सामने आये
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में सूबे में कोरोना के 1,277 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इतने ही समय में यूपी में 1,330 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं सूबे में अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 8,224 लोगों की मौत हो चुकी है।
वर्तमान में हैं 16,691 कोरोना एक्टिव मरीज
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस वक्त यूपी में कोरोना एक्टिव केसों की कुल संख्या 16,691 है। कल प्रदेश में 1,27,219 सैंपल की जांच की गई है। अब तक यूपी में कुल मिलाकर 2 करोड़ 26 लाख 92 हजार 833 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
डॉक्टर कफील खान ने कहा घबरायें नहीं
डॉक्टर कफील खान ने कहा कि कोरोना का नया स्ट्रेन (बदला रूप) की खबरों से घबरायें नहीं। वाइरस परिवर्तन आम बात है। याद है इसी कारण आपको फ्लू का टिका हर वर्ष लगवाना होता है। आपको दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, हाथ धोना है कई बार -मंत्र का पालन करते रहना हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।