होम डीडीसी चुनाव के नतीजे व रूझान भाजपा के लिए आंख खोलने वाले: उमर अब्दुल्ला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2020 08:59 PM

डीडीसी चुनाव के नतीजे व रूझान भाजपा के लिए आंख खोलने वाले: उमर अब्दुल्ला

डीडीसी चुनाव के नतीजे व रूझान भाजपा के लिए आंख खोलने वाले: उमर अब्दुल्ला

डीडीसी चुनाव के नतीजे व रूझान भाजपा के लिए आंख खोलने वाले: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के नतीजों और रुझानों को भाजपा और उसकी "प्रॉक्सी राजनीतिक पार्टी" के लिए आंख खोलने वाला बताया और कहा कि लोगों ने राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले को खारिज कर दिया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि नतीजे और रुझान गुपकर (गठबंधन) के लिए एक "महत्वपूर्ण उपलब्धि " है और वे उस 'दृष्टिकोण' का समर्थन करते हैं कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने तथा इसे केंद्रशासित प्रदेश में बदलने की को लोगों ने स्वीकार नहीं किया है।

उमर ने कहा, "अब अगर भाजपा और उसकी 'प्रॉक्सी' राजनीतिक पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जैसा कि उन्होंने कहा है, तो उन्हें तुरंत अपने फैसला वापस लेना चाहिए और इस क्षेत्र के लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए।"

नेकां नेता ने कहा कि भाजपा ने डीडीसी चुनावों में प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को यहां भेजा था।

उन्होंने कहा, "भाजपा ने इन चुनावों को 2019 की अपनी नीति के लिए जनमत संग्रह में बदल दिया। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की इच्छा को समझ गए होंगे।''

केंद्र ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया था और इसे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

गुपकर के उम्मीदवार 71 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 25 सीटों पर जीत चुके हैं जबकि भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक आठ सीटें जीती हैं। कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक चार सीटों पर जीत हासिल की है।

गुपकर जम्मू कश्मीर के सात राजनीतिक दलों का गठबंधन है जिसमें नेकां और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)