होम कैबिनेट की बैठक में गैरहाज़िर रहे TMC नेता राजीव बनर्जी समेत चार मंत्री

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2020 08:42 PM

कैबिनेट की बैठक में गैरहाज़िर रहे TMC नेता राजीव बनर्जी समेत चार मंत्री

कैबिनेट की बैठक में गैरहाज़िर रहे TMC नेता राजीव बनर्जी समेत चार मंत्री

कैबिनेट की बैठक में गैरहाज़िर रहे TMC नेता राजीव बनर्जी समेत चार मंत्री

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक से चार मंत्री गैरहाज़िर रहे. बैठक में नहीं पहुंचने वालों में राजीव बनर्जी, गौतम देव, रबिन्द्रनाथ घोष और चंद्रनाथ सिन्हा के नाम शामिल हैं. हाल ही में शुभेन्दु अधिकारी समेत टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं, ऐसे में बैठक में इन मंत्रियों का नहीं पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है.

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने हालांकि कहा है कि ज़रूर इन मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को गैरहाजिर होने की वजह बताई होगी. बता दें कि बाकी नेताओं की गैरहाजिरी को लेकर कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन राजीव बनर्जी के नहीं आने से फिर से ये अटकलें तेज़ हो रही हैं कि क्या वो बीजेपी की तरफ और एक कदम बढ़ा चुके हैं?

 

आपको बता दें कि राजीव बनर्जी पिछले कुछ दिनों से बगावत के रास्ते पर चल रहे हैं और उन्होंने टीएमसी की आलाकमान को भी आड़े हाथों लिया था. इसके बाद हालांकि पार्थ चटर्जी और प्रशांत किशोर ने राजीव बनर्जी के साथ बैठक की थी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी भी संभावनाएं काफी तेज हैं कि राजीव बनर्जी बीजेपी की तरफ अपना कदम बढ़ा सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)