होम यूपी: गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला की तैयारियां जोरों पर

Alert Star Digital Team Dec 22, 2020 08:39 PM

यूपी: गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला की तैयारियां जोरों पर

यूपी: गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला की तैयारियां जोरों पर

यूपी: गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला की तैयारियां जोरों पर

गोरखपुर: विश्‍व प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है. मुख्‍य मंदिर से लेकर परिसर में स्थित छोटे-बड़े अन्‍य मंदिरों में भी रंग-रोगन का काम चल रहा है. वैश्विक महामारी को देखते हुए मकर संक्रांति पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा. मकर संक्रांति पर लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु हर साल खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं. खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी गोरखपुर प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

 

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा

 

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की पूरे विश्‍व में बहुत मान्‍यता है. माना जाता है कि बाबा गोरखनाथ के दरबार में सच्‍चे मन से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती हैं. गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि हर साल यहां पर मकर संक्रांति पर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परम्‍परा है. यहां पर खिचड़ी के पर्व पर एक माह का मेला भी लगता है. मान्‍यता है कि हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा में ज्‍वाला देवी ने बाबा गोरखनाथ को भोज पर आतिथ्‍य स्‍वीकार करने का आग्रह किया. बाबा गोरखनाथ ने वहां पहुंचकर उनसे कहा कि वे योगी हैं. भिक्षाटन में मिला भोजन ही ग्रहण करते हैं. उन्‍होंने ज्‍वाला देवी को पानी गरम कर भिक्षाटन कर आने की बात कही.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)