होम लंबे समय बाद खेलेंगी साइना और सिंधू
लंबे समय बाद खेलेंगी साइना और सिंधू
नयी दिल्ली : शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और साइना नेहवाल सहित भारत की आठ सदस्यीय टीम बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) विश्व टूर फाइनल्स सहित बैकाक में होने वाले आगामी तीन टूर्नामेंटों में भाग लेगी। भारतीय बैडमिंट संघ (बाइ) ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए जनवरी में होने वाले टूर्नामेंटों के लिये सोमवार को आठ सदस्यीय मजबूत टीम का चयन किया। टीम में सिंधू, साइना, बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत, सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी 12 से 17 जनवरी के बीच योनेक्स थाईलैंड ओपन में भाग लेंगे। इसके बाद 19 से 24 जनवरी के बीच टोयोटा थाईलैंड ओपन और 27 से 21 जनवरी के बीच बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स खेला जाएगा। मार्च में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कई टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिये गये थे। यह उसके बाद पहला अवसर होगा जबकि श्रीकांत को छोड़कर बाकी अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।