होम ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर होगा कोरोना टेस्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2020 09:31 PM

ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर होगा कोरोना टेस्ट

ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर होगा कोरोना टेस्ट

ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली: ब्रिटेन में करोना वायरस के न्यू स्ट्रेन (करोना वायरस का ही एक नया प्रकार) के फैल जाने से पैदा हुए इमरजेंसी हालात को देखते हुए भारत सरकार ने कल मंगलवार को आधी रात से ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी हैं. ये रोक कल रात 11:59 बजे से लागू हो जाएगी, जिसके बाद यूके से आने वाली कोई भी फ़्लाइट भारत में लैंड नहीं कर सकेगी. ये रोक फ़िलहाल 31 दिसम्बर की रात 11:59 बजे तक के लिए लगाई गई है. ब्रिटेन में महामारी के हालात का जायज़ा लेने के बाद ही आगे फ़ैसला लिया जाएगा.

 

रनिंग फ़्लाइटों को मिला है 33 घंटे का बफ़र टाईम
ब्रिटेन से आ रही सभी फ़्लाइटों को भारत में मंगलवार रात 11:59 बजे से पहले ही लैंड करना होगा. ऐसा सम्भव हो सके, इसीलिए क़रीब 33 घंटे का वक्त दिया गया है, जबकि लंदन से नई दिल्ली की फ़्लाइट में क़रीब 8:30 घंटे का वक्त लगता है. भारत ब्रिटेन से साढ़े पांच घंटे आगे है, इसलिए जब ब्रिटेन में कल शाम का 7 बजेगा तब भारत में रात के 12 बज चुके होंगे.

 

ब्रिटेन से भारत आ रही उड़ानों के यात्रियों का होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
जो यात्री रनिंग फ़्लाइटों में हैं, यानी प्रतिबंधित समय से पहले चल चुकी फ़्लाइटों में हैं उनका भारत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही कोविड-19 का आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा. जिन यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव होगी, उन्हें उनके कार्यक्रम के अनुसार जाने दिया जाएगा. शेष यात्रियों को सरकारी निगरानी में इलाज के लिए भेजा जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)