होम देश के हर जिले में विशेष एंटी करप्शन कोर्ट गठित करने की मांग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2020 09:28 PM

देश के हर जिले में विशेष एंटी करप्शन कोर्ट गठित करने की मांग

देश के हर जिले में विशेष एंटी करप्शन कोर्ट गठित करने की मांग

देश के हर जिले में विशेष एंटी करप्शन कोर्ट गठित करने की मांग

काला धन, बेनामी संपत्ति, मनी लांड्रिंग और आय से अधिक संपत्तियों से संबंधित केसों के निपटारे के लिए देश के हर जिले में विशेष एंटी करप्शन कोर्ट गठित करने की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है।

 

भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दायर याचिका में कहा है कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचार के मामले में भारत को 80वां स्थान दिया है। इसकी बड़ी वजह भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का कमजोर होना है। याचिका में कहा गया है कि कमजोर भ्रष्टाचार कानूनों की वजह से देश के हर जिले में भूमाफिया, शराब माफिया, खनन माफिया, शिक्षा माफिया और हवाला रैकेट जैसे कई रैकेट बेलगाम चल रहे हैं। इनकी वजह से देश में धर्म, जाति और लिंग के आधार पर विभाजन साफ देखा जा सकता है।

 

याचिका में कहा गया है कि भ्रष्टाचार की वजह से लोगों के जीने के अधिकार का उल्लंघन होता है। इससे लोगों को आर्थिक न्याय, भाईचारा, व्यक्तिगत गरिमा, एकता और राष्ट्रीय अखंडता और संविधान की धारा 14 और 21 के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)