होम दिलीप घोष ने TMC को बताया वायरस, बोले- मेरे पास वैक्सीन
दिलीप घोष ने TMC को बताया वायरस, बोले- मेरे पास वैक्सीन
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (West Bengal BJP Chief Dilip Ghosh) ने कहा है कि उनके पास टीएमसी (TMC) वायरस की वैक्सीन है. दिलीप घोष ने सोमवार को दुर्गापुर (Durgapur) में बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि जैसे कि कोरोना मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाया वैसे ही टीएमसी भी मेरा कुछ नहीं कर सकती है. घोष ने कहा कि लेकिन हमारे पास कोरोना के लिए वैक्सीन है, हालांकि हमें ये नहीं पता कि ये कब खत्म होगा. लेकिन मुझे पता है कि टीएमसी बंगाल से अगले साल चली जाएगी. मेरे पास टीएमसी वायरस के लिए वैक्सीन है.
बता दें 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है. इसी संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दो दिन का बंगाल दौरा किया. अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बोलपुर शहर में रोड शो किया. इस दौरान उनपर गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां बिखेरी गईं और "जय श्रीराम" के नारे लगाए गए. कभी वामपंथ का गढ़ रहा और फिर ममता बनर्जी का दुर्ग बने बंगाल में कमल खिलाने की कोशिशों में लगे शाह ने दावा किया भगवा दल 200 से ज्यादा सीटें हासिल कर अगली सरकार का गठन करेगा. पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीट हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।