होम कृषि कानून किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे
कृषि कानून किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में 136 करोड़ रुपए से अधिक की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 60.75 करोड़ रुपए लागत की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 75.60 करोड़ रुपए लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। इस अवसर पर उन्होंने 12 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 34 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 06 वर्षाें में किसानों के हित में अविस्मरणीय एवं अभिनन्दनीय कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसान को प्रतिवर्ष 03 किस्तों में 6,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत 25 दिसम्बर, 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा देश के 09 करोड़ किसानों को लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके खाते में प्रेषित की जाएगी। किसानों के हितों में केन्द्र सरकार द्वारा 03 कृषि बिल पास किये गये हैं। कृषि कानून किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। इससे ग्रामीण युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त कराना सम्भव होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूर्णतया भ्रामक है कि कृषि कानून लागू होने से एम0एस0पी0 समाप्त हो जाएगी। प्रधानमंत्री जी द्वारा भी किसानों को एम0एस0पी0 समाप्त न होने का भरोसा दिया गया है। मण्डी समितियां भी काम करेंगी। साथ ही, किसान अपनी उपज अधिक मूल्य पर बाजार में भी बेच सकेंगे। उस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि किसान के खेत पर कब्जा होने की बात भी भ्रामक है। काॅन्ट्रैक्ट खेती में सरकार किसानों का हित सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी किसानों को बिचैलियों से मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।