होम दिल्ली से मेघालय के बीच सीधी फ्लाइट आज से शुरू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2020 09:16 PM

दिल्ली से मेघालय के बीच सीधी फ्लाइट आज से शुरू

दिल्ली से मेघालय के बीच सीधी फ्लाइट आज से शुरू

दिल्ली से मेघालय के बीच सीधी फ्लाइट आज से शुरू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मेघालय के बीच सोमवार से डायरेक्ट फ्लाइट (Delhi Meghalaya Flight) सेवा शुरू हो गई. कोरोनावायरस महामारी के कारण 9 महीने बंद रहने के बाद सोमवार को ही राज्य को पर्यटकों के लिए दोबारा खोला गया है और अच्छी बात यह है कि अब दिल्ली से सीधी फ्लाइट भी मिलेगी. राज्य के परिवहन मंत्री एस धर ने फ्लाइबिग की फ्लाइट के साथ दिल्ली से उड़ान भरकर शिलॉन्ग एयरपोर्ट पर लैंड किया.

एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइबिग डॉट इन विमान क्षेत्र में नई कंपनी है और यह सप्ताह में दिल्ली-शिलॉन्ग के बीच दो दिन उड़ान भरेगी. पहली उड़ान के बाद एस धर ने एयरपोर्ट पर मीडिया को बताया कि, “यह राज्य के लिए महत्वपूर्ण क्षण है और इस दिन को इतिहास में लिखा जाएगा जब दिल्ली-शिलॉन्ग के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हुई.”

उन्होंने शिलॉन्ग से दिल्ली और दिल्ली से शिलॉन्ग के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की पहल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा धन्यवाद दिया. एक ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने बताया कि मेघालय ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा जारी किए गए टेंडर में फ्लाईबिग को इस रूट के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)