होम लद्दाख में बनेगा ​स्विट्जरलैंड जैसा टूरिस्ट स्टेशन, 6 साल में पूरी होंगी जोजिला सुरंग,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 21, 2020 09:12 PM

लद्दाख में बनेगा ​स्विट्जरलैंड जैसा टूरिस्ट स्टेशन, 6 साल में पूरी होंगी जोजिला सुरंग,

लद्दाख में बनेगा ​स्विट्जरलैंड जैसा टूरिस्ट स्टेशन, 6 साल में पूरी होंगी जोजिला सुरंग,

लद्दाख में बनेगा ​स्विट्जरलैंड जैसा टूरिस्ट स्टेशन, 6 साल में पूरी होंगी जोजिला सुरंग,

​नई दिल्ली। ​केंद्र सरकार चीन सीमा के करीब ​​लद्दाख में ​स्विट्जरलैंड जैसा नजा​रे वाला ​​नया ​​टूरिस्ट स्टेशन​ बनाने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार​ पहले ही ​​लद्दाख के​​ लिए महत्वाकांक्षी हवाई संपर्क योजना को मंजूरी​ दे चुकी है जिसके तहत चीन सीमा के पास 22 आधुनिक हेलीपैड​ और लद्दाख ​की पहाड़ियों ​में 6 हवाई पट्टियां ​बनाने का काम चल रहा है​।​ ​​​​नया टूरिस्ट स्टेशन​ बनाने की विश्वस्त​रीय ​यह ​परियोजना​ ​जोजीला सुरंग ​और ​जम्मू-कश्मीर के जेड​ ​मोड़ के बीच​ ​​ऊंचाई वाले ​​18 किलोमीटर इलाके ​​​के लिए बनाई गई है।

​जोजीला दर्रा समुद्र तल ​​से 11,578 मीटर की ऊंचाई पर श्रीनगर-करगिल-लेह मार्ग पर है​।​ ​इस समय ​​एशिया की सबसे बड़ी ​इस ​​जोजीला सुरंग का निर्माण तेजी से चल रहा है​।​​केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने​ 15 अक्टूबर​,​ 2020 ​को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए पहला ब्लास्ट​ करके दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक जम्मू-कश्मीर में जोजिला​ ​दर्रे के पास​ ​इस सुरंग ​का निर्माण कार्य ​शुरू कराया था।​ पाकिस्तान की सीमा तक 14.15 किमी. लंबी बनने वाली इस सुरंग से भारत की एलओसी तक रणनीतिक पहुंच मजबूत होगी।​ ​इस सुरंग के बनने पर श्रीनगर और लेह के बीच रास्ता 12 महीने खुला रहेगा​।​ फिलहाल सर्दियों में लेह बाकी देश से कट जाता है​​​।​​​ ​करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत ​से यह सड़क सुरंग छह साल में बनकर तैयार होगी​​​​।​​​​​

​इससे पहले केंद्र सरकार ​​लद्दाख के लिए महत्वाकांक्षी हवाई संपर्क योजना को मंजूरी​ दे चुकी है​। मौजूदा समय में लद्दाख रीजन में 8 हेलीपैड हैं, जिनमें 5 लेह में और 3 करगिल में हैं, जिनका आधुनिकीकरण किया जाना है। इसके अलावा 14 नए आधुनिक हेलीपैड बनाए जाएंगे, जिसमें से 2 लेह में और 12 करगिल में होंगे। इस तरह लद्दाख रीजन में 22 अत्याधुनिक हेलीपैड हो जायेंगे। इसी योजना के तहत लद्दाख क्षेत्र की 6 घाटियों में 6 हवाई पट्टियां बनाई जानी हैं। ज्यादातर बनने वाले नए हेलीपैड भारत-चीन सीमा के पास हैं। इसलिए किसी भी आपातकालीन जरूरत जैसे प्राकृतिक आपदा या स्थानीय नागरिकों की मेडिकल इमरजेंसी को पूरा करने के लिए ये हेलीपैड बेहद अहम कड़ी साबित होंगे। यह योजना भी छह साल में पूरी होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)