होम तुर्की के हैकर ने किया अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम हैक

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 21, 2020 09:08 PM

तुर्की के हैकर ने किया अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम हैक

तुर्की के हैकर ने किया अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम हैक

तुर्की के हैकर ने किया अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम हैक

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की सायबर यूनिट ने आज एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बताया जा रहा है कि हैकर ने तुर्की देश के आईपी का इस्तेमाल कर हैकिंग को अंजाम दिया है. बता दें कि 16 दिसंबर को उर्मिला मातोंडकर ने साइबर पुलिस स्टेशन जाकर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने को लेकर लिखित शिकायत दी थी.

 

मातोंडकर ने अपने स्टेटमेंट में पुलिस को बताया कि मुझे इंटरनेट का इस्तेमाल करना अच्छी तरह से आता है और मेरा इंस्टाग्राम सोशल साइट पर एकाउंट है, जिसका इस्तेमाल मैं अपने मोबाइल से करती हूं. 16 दिसंबर को किसी अज्ञात शख्स ने मेरे मोबाइल पर एक लिंक भेजी और मुझसे इंस्टाग्राम लॉगिन करने को कहा और मैन वो लिंक पर क्लिक कर लॉगिन किया. इसके बाद जब मैंने अपने इंस्टाग्राम का पासवर्ड रिसेट करने की कोशिश की तो मुझे एक मैसेज आया कि पासवर्ड रिसेट करने के लिए लिंक आपके मोबाइल पर भेजी है, लेकिन वो लिंक मेरे नंबर पर ना आकर किसी और नंबर पर गयी, जिसे पढ़ने के बाद मुझे पता चला कि किसी ने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है.

 

शिवसेना लीगल सेल के वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि जब हमें इसकी जानकारी मिली तो इसकी शिकायत सायबर सेल में की, जिसके बाद पुलिस ने आज अज्ञात आदमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

 

सायबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया और हमारे एक्सपर्ट्स मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने अज्ञात हैकर के खिलाफ़ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की धारा 43, 66 और 66 C के तहत मामला दर्ज किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)