होम करारी हार के बाद प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस नेताओं के प्रति जताई नाराज़गी

Alert Star Digital Team Dec 16, 2020 09:12 PM

करारी हार के बाद प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस नेताओं के प्रति जताई नाराज़गी

करारी हार के बाद प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस नेताओं के प्रति जताई नाराज़गी

करारी हार के बाद प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस नेताओं के प्रति जताई नाराज़गी

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व सांसद राजीव सातव ने गुजरात के कांग्रेस नेताओं की जमकर खबर ली। बुधवार को दिनभर प्रदेश अध्यक्ष व नेता विपक्ष के इस्तीफे की चर्चा रही लेकिन सातव की रिपोर्ट पर आखरी फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोडा है।

गुजरात कांग्रेस में 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद से आंतरिक गुटबाजी चरम पर थी जिसके चलते करीब एक दर्जन विधायक पार्टी छोडकर सत्ताधारी दल भाजपा में शामिल हो गये। गत उपचुनाव में पार्टी सभी 8 सीट पर हार गई थी िजसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित चावडा व नेता विपक्ष परेश धनाणी ने पार्टी आलाकमान के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की लेकिन पार्टी ने इस पर कोई फैसला नहीं किया। राज्य में फरवरी 2021 में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं इससे पहले पार्टी के प्रभारी एवं सातव ने कई दिनों तक यहां रहकर प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं से मिलकर आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उपचुनाव में हार पर भी सातव ने मंथन किया जिसके तहत प्रदेश व जिला स्तर के कई नेताओं के समक्ष सातव ने नाराजगी जताई।

आगामी चुनाव के लिए टिकट पक्का कराने को आतुर नेताओं से सातव ने गत चुनाव व संगठन में कामकाज का ब्यौरा मांगा तो कई नेताओं के पास जवाब नहीं था। सातव ने पार्टी की हार को गंभीरता से लेते हुए मंथन करने तथा संगठन में आमूलचूल परिवर्तन की बात कही है लेकिन अध्यक्ष व नेता विपक्ष को बदलने की उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की है।

सातव ने आलाकमान को गुजरात कांग्रेस की रिपोर्ट सौंप दी है तथा माना जा रहा है कि अंतिम फैसला भी पार्टी आलाकमान पर छोड दिया गया है। इस्तीफे की चर्चाओं के बीच नये अध्यक्ष के रूप में सांसद एवं पूर्वमंत्री शक्तिसिंह गोहिल, पूर्वअध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर के नाम की चर्चा है उधर नेता विपक्ष के रूप में विधानसभा में पार्टी के सचेतक शैलेष परमार व विधायक अश्विन कोटवाल के नामों की चर्चा भी शुरु हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)