होम आखिरकार पुतिन ने बाइडेन को दी जीत की बधाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 15, 2020 09:33 PM

आखिरकार पुतिन ने बाइडेन को दी जीत की बधाई

आखिरकार पुतिन ने बाइडेन को दी जीत की बधाई

आखिरकार पुतिन ने बाइडेन को दी जीत की बधाई

अफगान शांति वार्ता के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जल्माय खलीलजाद ने कहा है कि यह जरूरी है कि काबुल सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता 5 जनवरी को फिर से शुरू होनी चाहिए। टोलो न्यूज ने जानकारी दी कि खलीलजाद की टिप्पणी सोमवार रात को आई जब दोनों पक्षों ने शांति वार्ता के एजेंडे के बारे में अपनी-अपनी सूची का आदान-प्रदान किया। ये शांति प्रक्रिया 12 सितंबर को कतर की राजधानी में औपचारिक रूप से लॉन्च की गई थी और बातचीत का अगला दौर 5 जनवरी से शुरू होगा।

इससे पहले सोमवार को, दोनों टीमों ने बातचीत पर आपसी सहमति से तीन हफ्ते का ब्रेक लिया। ट्विटर पर विशेष दूत ने कहा, दुर्भाग्य से युद्ध जारी है। एक राजनीतिक समझ, हिंसा में कमी और संघर्ष विराम की सख्त जरूरत बनी हुई है।

पुतिन ने दी बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए, जो बाइडेन को बधाई देने के लिए टेलीग्राम के जरिये संदेश भेजा है। टास न्यूज एजेंसी ने क्रेमलिन के बयान के हवाले से कहा, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए जो बाइडेन को एक बधाई टेलीग्राम भेजा है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)