होम इंदौर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में ये 4 कंपनियां करेंगी 500 करोड़ का निवेश, मिलेंगी नौकरियां
इंदौर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में ये 4 कंपनियां करेंगी 500 करोड़ का निवेश, मिलेंगी नौकरियां
इंदौर। चार बड़ी कंपनियों ने स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क (एसआइपी) में संयुक्त रूप से 500 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव किया है। इनमें फूड कंपनी, फार्मास्युटिक और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने एसआइपी में जमीन आवंटन के लिए शुरुआती रकम जमा कर दी थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआइडीसी), इंदौर ने इन सभी चार निवेशकों को आशय पत्र (एलओआइ) जारी किया है। इन निवेशकों ने इसी महीने एसआइपी में सात प्लॉट खरीदे हैं। एमपीआइडीसी, इंदौर के कार्यकारी निदेशक रोहन सक्सेना ने कहा, 'हमने स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क में निवेश कर रही चार कंपनियों को एलओआइ जारी किया है। इनमें से एक फूड कंपनी ने उस इलाके में चार प्लॉट बुक किए हैं, जबकि अन्य ने एक-एक प्लॉट की बुकिंग की है।' उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी और राष्ट्रव्यापी झटके से उबर रही है, विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों की तरफ से प्लॉट की पूछ-ताछ बढ़ रही है। कुछ मौजूदा कंपनियां विस्तार योजना पर भी काम कर रही हैं।
पीथमपुर के बाद मध्य प्रदेश का उद्योग विभाग नए औद्योगिक निवेश के लिए एसआइपी पर भरोसा कर रहा है। इसमें करीब 650 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिसमें औद्योगिक, कमर्शियल और आवासीय भूमि शामिल है। यह खास औद्योगिक पार्क 1,200 एकड़ जमीन में विकसित किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 323 करोड़ रुपये है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आज की तारीख तक एसआइपी में 92 औद्योगिक प्लाट आवंटित किए जा चुके हैं। अब केवल 11 बचे हैं, जिनमें से ज्यादातर छोटे आकार के भूखंड हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।