होम भारत ने किया स्वदेशी पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने किया स्वदेशी पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारत ने आज ओडिशा( Odisha) के बालासोर तट पर दो पृथ्वी -2 बैलिस्टिक मिसाइलों (Prithvi-2 ballistic missiles)का परीक्षण किया। डीआरडीओ द्वारा विकसित मिसाइलों का परीक्षण सफल रहा। तह से सतह पर मार करने वाली यह मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है। इससे पहले 23 सितंबर को पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक केंद्र से सफल रात्रिकालीन प्रायोगिक परीक्षण किया था। जिसने अपने परीक्षण को सफलतापूर्वक भेद दिया।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली इस मिसाइल को आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर-3 से एक मोबाइल लॉन्चर से दागा गया। परीक्षण को नियमित अभ्यास करार देते हुए उन्होंने कहा कि मिसाइल के प्रक्षेपण पथ पर रडारों, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली और टेलीमेट्री केंद्रों से नजर रखी गई जिसने सभी मानकों को प्राप्त कर लिया
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।