होम हमारे इस निर्णय से विपक्ष को समझ आ जाएगा कि हमने हिंदुत्व को छोड़ा नहीं है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 15, 2020 09:27 PM

हमारे इस निर्णय से विपक्ष को समझ आ जाएगा कि हमने हिंदुत्व को छोड़ा नहीं है

हमारे इस निर्णय से विपक्ष को समझ आ जाएगा कि हमने हिंदुत्व को छोड़ा नहीं है

हमारे इस निर्णय से विपक्ष को समझ आ जाएगा कि हमने हिंदुत्व को छोड़ा नहीं है

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की कि उनकी सरकार प्राचीन मंदिरों (Ancient Temples) के संरक्षण के लिए विशेष फंड का प्रावधान करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य के प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के लिए सरकार स्पेशल फंड रिजर्व रखेगी. यह करते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा-इससे आपको (विपक्ष) समझ आ जाएगा कि हमने हिंदुत्व की विचारधारा को छोड़ा नहीं है.

उद्धव ठाकरे के इस बयान पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis, LoP Maharashtra Assembly) ने कहा- स्थिति अब ये हो चुकी है कि मंदिरों के संरक्षण की घोषणा कर शिवसेना को हिंदुत्व साबित करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिरों का संरक्षण पहले से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कर रहा है. हमें यह देखना होगा कि शिवसेना सरकार इसके अलावा क्या करती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)